लाइव न्यूज़ :

युवा छात्रों को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा की सराहना की

By भाषा | Updated: December 5, 2021 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्कूल में युवा विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की रविवार को सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से खेल और व्यायाम के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी।

मोदी की प्रशंसा उस वक्त आई है जब एक दिन पहले भाला फेंक खिलाड़ी चोपड़ा ने एक राष्ट्रीय मिशन शुरू करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद शहर के एक स्कूल का दौरा किया। इस मिशन के तहत प्रसिद्ध खिलाड़ी देश के स्कूलों का दौरा करेंगे ताकि विद्यार्थियों को संतुलित आहार, तंदरुस्ती और खेल के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।

चोपड़ा के स्कूल दौरे और विद्यार्थियों के साथ उनकी बातचीत पर मोदी ने ट्वीट किया, "आइए हम जोश बरकरार रखें और अपने युवाओं को खेल के मैदान पर चमकने के लिए प्रेरित करें।"

मोदी ने चोपड़ा को युवा छात्रों को भाला फेंकने के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में ट्वीट किया, “शानदार पल।”

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “युवा छात्रों के बीच जाने और उन्हें खेल और फिटनेस के लिए प्रेरित करने के लिए नीरज चोपड़ा की यह एक बेहतरीन पहल है। इस तरह के प्रयास से खेलकूद और व्यायाम के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी।”

गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि चोपड़ा ने अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल का दौरा किया और 75 विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत की, जो इस पहल के तहत वहां एकत्र हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी के दिमाग की उपज, इस पहल के तहत सभी ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों से दो साल में 75 स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने का विचार है ताकि युवाओं को 'संतुलित आहार' लेने और फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर