लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने उप्र को कुपोषण में नंबर एक बना दिया: प्रियंका का तंज

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से राज्यसभा में एक प्रश्न के एक उत्तर में दिए गए जवाब का हवाला देते हुए शुक्रकवार को कटाक्ष किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को कुपोषण में नंबर एक बना दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘संसद में भाजपा सरकार की मंत्री (स्मृति) ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे (लगभग 4 लाख) उत्तर प्रदेश में हैं। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी खुद को खुद से ही "नंबर 1" का खिताब देते रहे और "डबल इंजन" की धोखाधड़ी करके कुपोषण में उप्र को नंबर 1 बना दिया।’’

गौरतलब है कि सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में छह माह से छह साल की उम्र के नौ लाख से अधिक अत्यंत कुपोषित बच्चों की पहचान की गई है जिनमें से 3,98,359 बच्चे उत्तर प्रदेश के हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश भर में 9,27,606 ऐसे बच्चों की पहचान की गई है जो अत्यंत कुपोषित हैं और जिनकी उम्र छह माह से छह साल के बीच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

क्राइम अलर्टखेत में खेल रही थीं 6-8 साल की 2 मासूम बहन, चॉकलेट का लालच देकर चालक सर्वेश ने ऑटो में बैठाया और बड़ी बहन से किया हैवानियत, फ्लाईओवर से कूदा, दोनों पैर की हड्डियां टूटी

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 21 December 2025: आज मेष, वृषभ और मिथुन समेत 6 राशिवालों को आर्थिक लाभ होने के संकेत

पूजा पाठPanchang 21 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठTula Rashifal 2026: तुला राशि के लिए कैसा रहने वाला है साल 2026? किन क्षेत्रों में आप पाने वाले हैं सफलता

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: जिस डॉक्टर का नकाब नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने शनिवार को नहीं ज्वॉइन की ड्यूटी

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट

भारतमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी शालिनीताई पाटिल का निधन, 94 साल में अलविदा, कांग्रेस सरकारों में मंत्री

भारतभारत जल्द ही मेट्रो नेटवर्क की लंबाई के मामले में अमेरिका को छोड़ देगा पीछे, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का दावा

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण