लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर में विकास की प्रक्रिया को तेज किया : ठाकुर

By भाषा | Updated: December 16, 2020 00:20 IST

Open in App

जम्मू, 15 दिसंबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए अपनी रणनीति में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता वाला क्षेत्र बनाया है और केंद्र शासित प्रदेश में विकास की गति को तेज किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जल्दी ही एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र के रूप में उभर कर सामने आएगा और युवाओं के लिए शैक्षिक अवसरों में वृद्धि होगी।

ठाकुर ने जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के लिए अपनी रणनीति में जम्मू कश्मीर को एक प्रमुख प्राथमिकता वाला क्षेत्र बनाया है। उन्होंने न केवल क्षेत्र के विकास में विशेष दिलचस्पी ली है, बल्कि विकास की गति को काफी तेज कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व सामाजिक कल्याण को मजबूत बनाने तथा लोगों के जीवन और आजीविका को सुरक्षित करने से लेकर व्यक्तिगत लोकतांत्रिक अधिकारों को सुनिश्चित करने एवं निवेश के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करने पर जोर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे