लाइव न्यूज़ :

पीएलआई योजना से वैश्विक कपड़ा बाजार में भारत का प्रभुत्व बढ़ेगा: शाह

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी फैसला करार दिया और कहा कि इससे वैश्विक बाजार में भारत का प्रभुत्व बढ़ेगा और देश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कपड़ा क्षेत्र के लिए 10,683 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी।

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि पिछले सात वर्षों में टेक्सटाइल क्षेत्र को ‘‘आत्मनिर्भर’’ बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सार्थक कदम उठाए हैं और आज उसी दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कपड़ा क्षेत्र के लिए 10,683 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस दूरदर्शी निर्णय से वैश्विक कपड़ा बाजार में भारत का प्रभुत्व बढ़ेगा साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 7.5 लाख रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे जिससे विशेषकर महिलाएं और सशक्त होंगी। इस कल्याणकारी निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।’’

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एमएमएफ (कृत्रिम रेशे) परिधान, एमएमएफ फैब्रिक्स तथा टेक्निकल टेक्सटाइल के 10 खंडों/उत्पादों के लिए 10,683 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी है।

कपड़ा क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना बजट 2021-22 में 13 क्षेत्रों के लिए की गई घोषणाओं का हिस्सा है। बजट में 13 क्षेत्रों के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता