लाइव न्यूज़ :

दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने पर खुशी, 12वीं कक्षा की परीक्षा पर भी हो अंतिम निर्णय: प्रियंका

By भाषा | Updated: April 14, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के केंद्र के फैसले पर खुशी जताई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि 12वीं कक्षा की परीक्षा के बारे में भी कोई अंतिम निर्णय लिया जाए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘खुशी हुई कि आखिरकार सरकार ने 10वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया। बहरहाल, 12वीं कक्षा की परीक्षा के बारे में भी अंतिम निर्णय लेना चाहिए। जून तक छात्रों को बेवजह के दबाव में रखने का कोई मतलब नहीं है।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘यह अनुचित है। सरकार से आग्रह करती हूं कि अभी फैसला किया जाए।’’

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुधवार को सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में हुई एक बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया।

प्रियंका ने पिछले कुछ दिनों में कई बार यह मांग उठाई थी कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द की जाएं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं चार मई से शुरू होनी थी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई अन्य नेताओं ने भी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट