लाइव न्यूज़ :

जिला अदालतों में अर्जी दाखिल करने की प्रणाली को उन्नत करने की याचिका: उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से रुख पूछा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर एक याचिका में दावा किया गया कि राष्ट्रीय राजधानी में जिला न्यायालयों में आवेदन या संबंधित दस्तावेजों को ऑनलाइन दाखिल करने का कोई प्रावधान नहीं है और वहां की प्रणाली को उन्नत करने की आवश्यकता है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुये बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने दिल्ली सरकार और उच्च न्यायालय के महापंजीयक दोनों को निचली अदालतों में आवेदन दाखिल करने की प्रणाली से संबंधित याचिका में उठाए गए मुद्दों के संबंध में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ता अर्थशास्त्री अभिजीत मिश्रा ने अदालत को बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय में सबसे अच्छी ऑनलाइन फाइलिंग प्रणाली है और इसे जिला अदालतों में भी लागू किया जाना चाहिए।

न्यायमूर्ति पल्ली ने कहा कि मिश्रा की याचिका में उठाए गए कुछ मुद्दे सही हैं और इस पर गौर किए जाने की जरूरत है।

इस टिप्पणी के साथ ही अदालत ने उच्च न्यायालय के महापंजीयक और दिल्ली सरकार को 16 जुलाई से पहले अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो