लाइव न्यूज़ :

आसाराम की आयुर्वेदिक केंद्र में स्थानांतरित करने के आग्रह वाली याचिका निरर्थक: राजस्थान सरकार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि बलात्कार के दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे स्वयंभू संत आसाराम बापू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है।

राजस्थान की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष सिंघवी ने न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ को सूचित किया कि आसाराम की उत्तराखंड में हरिद्वार के निकट एक आयुर्वेदिक केंद्र में स्थानांतरित करने के अनुरोध संबंधी याचिका निरर्थक हो गई है क्योंकि अब अस्पताल में भर्ती होने के कारण उन्हें स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है।

आसाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि उनके मुवक्किल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अदालत को मेडिकल रिकॉर्ड मांगना चाहिए। लूथरा ने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि उन्हें क्या बीमारियां हैं। इस अदालत को राज्य से उनके मेडिकल रिकॉर्ड मंगवाने का आदेश देना चाहिए क्योंकि अस्पताल के अधिकारी उन्हें ब्योरा नहीं देंगे।’’

पीठ ने हालांकि कहा कि वह गर्मी की छुट्टी के बाद अदालत के दोबारा खुलने तक मामले को स्थगित कर रही है।

राज्य सरकार ने आठ जून को शीर्ष अदालत से कहा था कि आसाराम ठीक है और उनकी हालत स्थिर है और वह इलाज के बहाने अपनी हिरासत की जगह बदलने की कोशिश कर रहे है।

उत्तराखंड में हरिद्वार के पास एक आयुर्वेदिक केंद्र में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए सजा को निलंबित करने और अंतरिम जमानत के अनुरोध वाली आसाराम की एक नई याचिका के जवाब में राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत को यह जानकारी दी थी।

आसाराम यौन उत्पीड़न के दो मामलों में उम्रकैद की सजा सहित अलग-अलग जेल की सजा काट रहा है।

राज्य सरकार ने कहा था कि आसाराम छह मई को कोविड​​-19 से संक्रमित पाया गया था और उनका बेहतर ढंग से इलाज किया गया।

गौरतलब है कि जोधपुर की एक अदालत ने 2013 में अपने आश्रम में एक किशोरी के साथ बलात्कार का दोषी पाये जाने के बाद आसाराम को 25 अप्रैल, 2018 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos