लाइव न्यूज़ :

वीरता पदक देने की वर्तमान व्यवस्था को ‘मनमाना’ घोषित करने का अनुरोध करने वाली याचिका वापस ली गई

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली,आठ सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल वह याचिका बुधवार को वापस ले ली गई जिसमें सशस्त्र बलों के जवानों को वीरता पदक देने की वर्तमान व्यवस्था को मनमाना और निष्पक्षता के सिद्धांत के विरुद्ध घोषित करने का अनुरोध किया गया था।

याचिकाकर्ता ने इसे वापस लेने का निर्णय तब लिया जब पीठ में यह संकेत दिए कि अपारदर्शी चयन प्रक्रिया का आरोप लगाने वाली याचिका को वह खारिज कर सकती है और उस पर भारी जुर्मान भी लगा सकती है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेन और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा,‘‘ बहस आगे बढ़ने पर याचिकाकर्ता बिना किसी शर्त याचिका वापस लेना चाहता है। इस प्रकार याचिका का निपटारा किया जाता है।’’

पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील को उदाहरण के तौर पर उन व्यक्तियों के नाम बताने को कहा जिन्हें ये पुरस्कार प्रदान किए गए और वह उसके हकदार नहीं थे। पीठ ने यह भी कहा कि आरोप लगाना सबसे आसान है।

याचिका एक सेवानिवृत्त रक्षा कर्मी ने दायर की थी। इसमें कहा गया था कि उदाहरण हैं ,जहां वीरता के ऐसे कारनामें हैं जिन्हें उच्च मान्यता मिलनी चाहिए थी, लेकिन व्यवस्था में उनकी अनदेखी हुई है।

याचिकाकर्ता के वकील एस एम विवेकानंद ने अपनी दलील में कहा कि ऐसे लोग जो यह तय करते हैं कि वीरता पुरस्कार किए मिलने चाहिए,वे जमीनी हकीकत से अनजान हैं।

याचिका में कहा गया कि वीरता पुरस्कार आमतौर पर शांति या युद्ध के दौरान सशस्त्र बलों के कर्मियों द्वारा किए गए वीरता के विशिष्ट कार्यों के लिए दिए जाते हैं। इसमें कहा गया है कि इन सभी वीरता पदकों को भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय द्वारा समय-समय पर जारी विभिन्न अधिसूचनाओं के माध्यम से विनियमित किया जाता है जिसमें इसके रूप, चयन मानदंड और पुरस्कार विजेताओं को दिए जाने वाले लाभ तय होते हैं।

याचिका में अनुरोध किया गया था कि कामकाज में पारदर्शिता के आभाव में मौजूदा व्यवस्था को मनमाना और असंवैधानिक घोषित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं