लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई चुनाव के दौरान रोडशो और बाइक रैली पर बैन लगाने के लिए याचिका

By भाषा | Updated: March 11, 2019 20:36 IST

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ के समक्ष सोमवार को पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह और पर्यावरणविद् शैविका अग्रवाल की इस याचिका को शीघ्र सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया गया। पीठ ने इस याचिका को शीघ्र सूचीबद्ध करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। 

Open in App

चुनाव के दौरान रोड शो और बाइक रैलियों के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने के लिये उत्तर प्रदेश के एक पूर्व पुलिस महानिदेशक और एक पर्यावरणविद् ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि इन आयोजनों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन होता है और इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ के समक्ष सोमवार को पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह और पर्यावरणविद् शैविका अग्रवाल की इस याचिका को शीघ्र सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया गया। पीठ ने इस याचिका को शीघ्र सूचीबद्ध करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। 

याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा है कि चुनाव के दौरान रोड शो और बाइक रैलियों के आयोजन से ध्वनि और वायु प्रदूषण होता है। इस वजह से यातायात अवरूद्ध होता है जिसकी वजह से आम जनता को बहुत ही असुविधा होती है। याचिका के अनुसार निर्वाचन आयोग ने रोड शो और राजनीतिक जुलूस के बारे में निर्देश जारी किये हैं। इनके तहत वाहन पंजीकृत होने चाहिए और गाड़ियों के काफिले में दस से अधिक वाहन नहीं होने चाहिए।

आयोग के निर्देशानुसार दो काफिलों के बीच कम से कम दो सौ मीटर का अंतराल होना चाहिए और इसमें शामिल वाहन आधे से अधिक सड़क को नहीं घेर सकते हैं। रोड शो में शामिल होने वाले व्यक्तियों को पहले से अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए। याचिका में कहा गया है कि ये निर्देश सिर्फ कागजों पर ही हैं और सभी राजनीतिक दल धड़ल्ले से इनका उल्लंघन करते हैं।

याचिका में दावा किया गया है कि वाहनों में सुधार कर ‘इन्हें रथ’ पुकारा जाता है और इनका इस्तेमाल रोडशो में होता है लेकिन यह मोटर वाहन कानून, 1988 और केन्द्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के अनेक नियमों के खिलाफ है। वाहनों में सुधार कर बनाये गये इन रथों में आरामदायक कक्ष, रसोई, शौचालय, हाइ्ड्रालिक लिफ्ट, इंटरनेट और टीवी आदि होता है। ये रथ बहुत ही मंहगे होते हैं और चुनाव आयोग द्वारा स्वीकृत खर्च से इतर होता है।

याचिका में निर्वाचन आयोग को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वह इन रोड शो की अनुमति किसी भी राजनीतिक दल को नहीं दे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया