लाइव न्यूज़ :

‘मिशन मजनूं’ में जासूस का किरदार निभा रहा हूं, लेकिन यह जेम्स बॉन्ड जैसा नहीं : सिद्धार्थ मल्होत्रा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:05 IST

Open in App

मुंबई, 19 सितंबर बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म “मिशन मजनूं” में रॉ एजेंट की उनकी भूमिका में पारंपरिक एक्शन के अलावा भी दर्शकों के लिये बहुत कुछ है।

यह फिल्म विज्ञापन फिल्म निर्माता शांतनु बागची के निर्देशन में पहली फिल्म है और इसका निर्माण आरएसवीपी के रोनी स्क्रूवाला और अमर बुटाला व गरिमा मेहता (एसोसिएशन मीडिया द्वारा दोषी) ने किया है।

निर्माताओं के मुताबिक, “मिशन मजनूं” 1970 के दशक में हुई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और पाकिस्तान के अंदर भारत के सबसे साहसिक मिशन की कहानी है जिसने दोनों राष्ट्रों के बीच रिश्तों को बदल कर रख दिया था।

‘शेरशाह’ में अपने अभिनय के लिए आलोचकों की सराहना बटोरने वाले कलाकार ने कहा कि इस फिल्म ने उनके किरदार के कई आयाम नजर आएंगे।

मल्होत्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, “यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। यह रॉ के महत्वपूर्ण मिशन के बारे में है। यह एक्शन से ज्यादा थ्रिलर फिल्म है। यह पहली बार है जब मैं जासूसी एजेंट का किरदार निभा रहा हूं लेकिन यह जेम्स बॉन्ड के पात्र जैसा नहीं है।”

दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा