लाइव न्यूज़ :

उड़ानों और हवाई अड्डों पर भारतीय संगीत बजाएं: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को सभी उड़ान कंपनियों और हवाई अड्डों से कहा कि वे अपनी उड़ानों और टर्मिनल परिसर में भारतीय संगीत बजाने पर विचार करें।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने 23 दिसंबर को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भारतीय वाहकों द्वारा संचालित उड़ानों में भारतीय संगीत को बढ़ावा देने का अनुरोध किया था।

इसलिए, मंत्रालय ने सोमवार को सभी उड़ान कंपनियों और हवाई अड्डों को एक पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि दुनिया भर में अधिकतर उड़ान कंपनियों द्वारा बजाया जाने वाला संगीत उस देश के लिए सर्वोत्कृष्ट होता है, जिससे एयरलाइन संबंधित है। उदाहरण के लिए, अमेरिकी एयरलाइन में जैज़ या ऑस्ट्रियाई एयरलाइन में मोजार्ट और मध्य पूर्व की एयरलाइन में अरब संगीत बजाया जाता है।

मंत्रालय ने कहा, ''लेकिन, इंडियन एयरलाइंस शायद ही कभी उड़ान में भारतीय संगीत बजाती है, जबकि हमारे संगीत की एक समृद्ध विरासत और संस्कृति है। इसमें कई चीजें ऐसी हैं जिस पर हर भारतीय वास्तव में गर्व करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए