लाइव न्यूज़ :

मुम्बई के छह स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ नहीं बेची जाएगी : मध्य रेलवे

By भाषा | Updated: April 9, 2021 12:43 IST

Open in App

मुम्बई, नौ अप्रैल मध्य रेलवे ने मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) सहित उन छह रेलवे स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ तत्काल प्रभाव से बेचना बंद कर दिया है, जहां से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। यह फैसला कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर भीड़ कम करने के लिए लिया गया है।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने शुक्रवार को बताया कि मुम्बई के सीएसएमटी के अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), कल्याण, ठाणे, दादर और पनवेल स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ बेचना बंद कर दिया गया है। इन स्टेशनों से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं।

उन्होंने बताया कि यह फैसला अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए किया गया है।

सुतार ने कहा, ‘‘ गर्मियों में अनावश्यक भीड़ कम करने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला किया गया है।’’

इस महीने की शुरुआत में मध्य रेलवे ने कोविड-19 के मद्देनजर महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के लिए ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ का दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे