लाइव न्यूज़ :

मछली पकड़ने के अनुपयोगी उपकरणों से होने वाला ‘प्लास्टिक प्रदूषण’ जलीय जीवों के लिए है घातक: शोध

By भाषा | Updated: November 30, 2020 14:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर मछली पकड़ने संबंधी बेकार हो चुके उपकरणों के कारण गंगा नदी में होने वाला प्लास्टिक प्रदूषण लुप्तप्राय: प्रजाति के कछुए और गंगा नदी में पाई जाने वाली डॉल्फिन जैसे जलीय जीवों के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के विशेषज्ञों समेत शोधकर्ताओं के एक अंतरराष्ट्रीय दल द्वारा किए गए एक शोध में यह तथ्य सामने आया है।

यह शोध जर्नल साइंस ऑफ द टोटल एन्वायर्मेंट में प्रकाशित हुआ है। इसमें बांग्लादेश में नदी के मुहाने से लेकर भारत में हिमालय तक किए गए सर्वेक्षण में पता चला कि मछली पकड़ने के बेकार उपकरण सर्वाधिक मात्रा में समुद्र के निकट हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि इन बेकार वस्तुओं में जो सबसे ज्यादा संख्या में देखी गई है वह मछली पकड़ने की प्लास्टिक से बनी जाली है।

स्थानीय मछुआरों से बातचीत में पता चला कि मछली पकड़ने के बड़ी संख्या में अनुपयोगी उपकरण नदी में फेंक दिए जाते हैं। इसका पहला कारण तो यह है कि ये उपकरण लंबे समय तक नहीं चलते तथा दूसरी वजह है कि इनके निस्तारण के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ एक्जटर की सारा नेल्म्स ने कहा, ‘‘गंगा नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा मत्स्य पालन व्यवसाय होता है लेकिन इस उद्योग से उत्पन्न होने वाले प्लास्टिक के कचरे तथा जलीय जीवों पर इसके प्रभाव को लेकर कोई शोध नहीं किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्लास्टिक निगलने से जीवों को नुकसान पहुंच सकता है लेकिन खतरे का हमारा आकलन इस कचरे में जीवों के उलझ जाने पर केंद्रित है जिसमें विविध समुद्री प्रजातियों के जीव घायल हो जाते हैं या मर जाते हैं।’’

शोधकर्ताओं ने नदी में मिलने वाली 21 प्रजातियों की सूची के जरिए आकलन किया। यह सूची उत्तराखंड के वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने तैयार की है।

जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन की प्रोफेसर हीथर कोल्डवे ने बताया कि शोध के निष्कर्षों से अनुपयोगी वस्तुओं से अन्य वस्तुएं बनाकर कचरे में कमी लाने जैसे समाधान के लिए उम्मीद जगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित