लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: जयपुर में तीन संक्रमित लोगों को दी गई प्लाज्मा थैरेपी के सार्थक परिणाम मिले: डॉ भंडारी

By भाषा | Updated: May 10, 2020 15:33 IST

देश के कई अस्पतालों में प्लाज्मा थैरेपी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रोटोकॉल के अनुसार और भारतीय औषधि महानियंत्रक की अनुमति के साथ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइस उपचार पद्धति के तहत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए मरीज का प्लाज्मा संक्रमित मरीज के शरीर में डाला जाता है।डॉ भंडारी ने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को पहली बार हाइड्रोक्लोरोक्वीन और लोपेनाविर 400 मिलीग्राम और रिटोनेविर 100 मिलीग्राम दवाइयां दीं।’’

जयपुर: राजस्थान में जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के एक शीर्ष चिकित्सक ने कहा है कि एसएमएस अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित गंभीर रोगियों के उपचार के लिये शुरू की गई प्लाज्मा थैरेपी के 'बेहतर' परिणाम देखने को मिले हैं। सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के डॉ सुधीर भंडारी ने कहा कि तीन मरीजों को सफलतापूर्ण प्लाज्मा थैरेपी दी गई और दो और मरीजों को थैरेपी दिये जाने की संभावना है।

चिकित्सकों का दल थैरेपी के परिणामों से उत्साहित है। प्लाज्मा थैरेपी के जरिये उपचार करने वाले चिकित्सकों के दल का नेतृत्व कर रहे डॉ. भंडारी ने बताया कि तीन मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी दी गई और उसके उत्साहवर्धक परिणाम सामने आये हैं।

डॉ. भंडारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अभी तक तीन मरीजों को सफलतापूर्वक प्लाज्मा थैरेपी दी गई है और उनमें सुधार दिखाई दे रहा है। प्लाज्मा थैरेपी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रोटोकॉल के अनुसार और भारतीय औषधि महानियंत्रक की अनुमति के साथ की जा रही है।

इस उपचार पद्धति के तहत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए मरीज का प्लाज्मा संक्रमित मरीज के शरीर में डाला जाता है। उन्होंने बताया कि इस उपचार पद्धति में ऐसे लोगों का प्लाज्मा इस्तेमाल किया जाता है जो 21 से 28 दिन तक संक्रमित रहने के बाद स्वस्थ हो जाएं।

डॉ भंडारी ने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को पहली बार हाइड्रोक्लोरोक्वीन और लोपेनाविर 400 मिलीग्राम और रिटोनेविर 100 मिलीग्राम दवाइयां दीं।’’  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन