लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन के उत्पादन के लिये महाराष्ट्र में अस्पतालों में ही लगेंगे संयंत्र

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:42 IST

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मेडिकल ऑक्सीजन की मांग में वृद्धि को देखते हुए उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अस्पतालों में ही गैस का उत्पादन करने के लिये संयंत्र स्थापित करने की वकालत की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पवार ने राज्य में महामारी की स्थिति पर चर्चा के लिये बैठक की। उन्होंने जिला अधिकारियों और नगर आयुक्तों को आदेश दिया कि वे तत्काल संयंत्र स्थापित करने के लिये खरीद की प्रक्रिया शुरू करें। इन संयंत्रों को दो से तीन सप्ताह में स्थापित किया जा सकता है।

बयान के अनुसार, इस बीच, किराने की दुकानों को सुबह सात से 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति देने का निर्णय किया गया ताकि सामान खरीदने के बहाने दिनभर अनावश्यक बाहर घूमने की लोगों की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके।

इस बैठक में राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, मेडिकल शिक्षा मंत्री अमित देशमुख और अन्य भी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग