लाइव न्यूज़ :

कनॉट प्लेस को जाम से बचाने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने और भूमिगत स्थान के इस्तेमाल की योजना

By भाषा | Updated: April 4, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल दिल्ली के कनॉट प्लेस को जाम से मुक्त करने और अवैध पार्किंग को रोकने के लिए शहर की यातायात पुलिस ने निकाय अधिकारियों को पालिका बाजार के पास बने भूमिगत पार्किंग की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कनॉट प्लेस में जाम की प्राथमिक वजह खासतौर पर सप्ताहांत में पार्किंग स्थल की कमी और रेहड़ी पटरी वालों के कब्जे की वजह से फुटपाथ पर चलने की कम जगह होना है।

वरिष्ठ यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हम पार्किंग प्रणाली को बेहतर बनाने के साथ प्रभावी बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि भूमिगत पार्किंग और ‘मल्टी लेवल’ पार्किंग का पूरा इस्तेमाल हो।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘मौजूदा समय में पालिका बाजार के पास बनी भूमिगत पार्किंग की क्षमता का केवल 40 प्रतिशत इस्तेमाल हो रहा है जबकि बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर बनी मल्टी लेवल पार्किंग का इस्तेमाल 20 से 30 प्रतिशत हो रहा है। वहीं सतह पर बनी पार्किंग का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि हमने नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को सुझाव दिया है कि वह उन वाहनों के पार्किंग शुल्क में हल्की वृद्धि करे जो कनॉट प्लेस में चार घंटे से अधिक समय तक पार्क होते हैं।

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि उसने कनॉट प्लेस में पार्किंग सुविधा को अद्यतन करने के प्रस्ताव पर गत दो महीने में नयी दिल्ली कारोबारी संघ (एनडीटीए) और एनडीएमसी के पदाधिकारियों से चर्चा की है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात दक्षिण क्षेत्र) एसडी मिश्रा ने बताया कि यह प्रस्ताव कनॉट प्लेस में पार्किंग सुविधा बढ़ाने और पैदल चलने वालों को अधिक स्थान मुहैया कराने के लिए है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस समस्या का निवारण करना चाहते हैं और संदेश देना चाहते हैं कि सड़क पर अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’’

गौरतलब है कि कनॉट प्लेस को वाहन मुक्त बनाने की योजना सालों से लंबित है लेकिन कारोबारियों के विरोध, पार्किंग सुविधा की कमी, पुख्ता यातायात प्रबंधन की कमी की वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे