लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के लिये गुजरात में 300 ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की योजना : रूपाणी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच जुलाई गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये प्रदेश में 300 ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की योजना प्रदेश सरकार ने बनायी है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सामान्य तौर पर चिकित्सीय ऑक्सीजन की दैनिक जरूरत 100 मीट्रिक टन है और कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान यह जरूरत बढ़ कर 1200 मीट्रिक टन पर पहुंच गयी थी ।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 150 लीटर क्षमता वाले पीएसए (प्रेशर स्विंग एब्जॉर्प्शन) ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करते हुये रूपाणी ने कहा कि गुजरात एकमात्र ऐसा प्रदेश है जिसने ‘‘बिना संपूर्ण लॉकडाउन लागू किये’’, कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पर काबू पाया ।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के बोटाड जिले के गधाड़ा में इस आक्सीजन संयंत्र की स्थापना पर 22 लाख रुपये का खर्चा आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी योजना मांग पूरी करने के लिये 1800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन की है । हमारा लक्ष्य 300 पीएसए संयंत्र स्थापित करने का है जिनमें से 175 स्थापित हो चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात एकमात्र ऐसा प्रदेश है जिसने राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाये बगैर कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित कर लिया जबकि कई राज्यों में यह अब भी नियंत्रित नहीं हो सकी है और वहां लॉकडाउन लागू है।’’

रूपाणी ने दावा किया कि ऑक्सीजन की कमी के अभाव में एक भी मरीज की प्रदेश में मृत्यु नहीं हुयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जो कुल मामलों का 98 प्रतिशत से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो