लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में फरवरी तक दो चरणों में 111 नगर निकायों का चुनाव कराने की योजना :राज्य सरकार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:42 IST

Open in App

कोलकाता, 23 दिसंबर पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने कलकत्ता उच्च न्यायालय से बृहस्पतिवार को कहा कि फरवरी तक दो चरणों में 111 नगर निकायों का चुनाव कराने की उसकी योजना है।

राज्य और आयोग ने मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर. भारद्वाज की खंडपीठ के समक्ष कहा कि 22 जनवरी को पांच नगर निकायों और 27 फरवरी 2022 को को शेष नगर निकायों में चुनाव कराने की योजना है।

उल्लेखनीय है कि खंडपीठ ने राज्य और आयोग को 11 नगर निकायों के चुनाव यथाशीघ्र न्यूनतम चरणों में कराने के एक अंतरिम समय बताने को कहा था।

अदालत ने 19 दिसंबर के कोलकताा नगर निगम चुनावों के दौरान उसके निर्देशों के कथित उल्लंघन होने का आरोप लगाने वाली याचिकाओं की भी सुनवाई की।

अदालत ने विषय की अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी की तारीख निर्धारित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह