लाइव न्यूज़ :

अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन पर कर्मचारियों और गरीबों के लिए मकान बनाने की योजना

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:04 IST

Open in App

लखनऊ, 22 अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, पूर्व सांसद अतीक अहमद सहित अन्‍य सभी लोगों के अवैध कब्जे से मुक्त करायी गई जमीन पर अपने कर्मचारियों को सस्ते आवास मुहैया कराने तथा गरीबों के लिए मकान बनाने की योजना बनाई है।

मुख्‍यमंत्री की जनसंपर्क टीम द्वारा शुक्रवार को जारी के अनुसार, अवैध कब्जे से मुक्त करायी गई और सरकार द्वारा अधिकार में ली गई ‘अवैध हवेलियों’ में गरीबों के लिए आश्रय बनाने की तैयार हो रही है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास विभाग को इस योजना के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है।

योगी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में इस योजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रदेश भर में अवैध कब्जे से मुक्त करायी गई जमीन पर गरीबों के लिए जल्द से जल्द आवास तैयार करने के निर्देश दिए।

सरकारी योजना के अनुसार, मुक्त करायी जमीन पर समूह ग और घ के कर्मचारियों, पत्रकारों और वकीलों के लिए भी किफायती मकान बनाने की योजना है।

राज्य सरकार ने मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और अन्य लोगों के कब्जे से 1,850 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 1.5 लाख एकड़ से अधिक भूमि मुक्त कराई है। प्रशासन ने जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 187 लोगों को जेल भेजा है और 4,407 प्राथमिकी दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण