लाइव न्यूज़ :

वीआईपी आवाजाही को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री आवास या राज्य सचिवालय के पास हेलीपैड बनाने की योजना

By भाषा | Updated: August 6, 2021 15:23 IST

Open in App

भोपाल, छह अगस्त मध्यप्रदेश सरकार यहां राज्य सचिवालय या मुख्यमंत्री आवास के निकट एक हेलीपैड बनाने की योजना बना रही है ताकि वीआईपी आवाजाही को सरल बनाया जा सके। साथ ही वीआईपी आवाजाही की वजह से लोगों को होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ हमें प्रदेश के उड्डयन विभाग से सचिवालय या मुख्यमंत्री आवास के पास एक हेलीपैड बनाने का अनुरोध मिला है ताकि वीआईपी आवाजाही आसान हो सके।’’

उन्होंने कहा कि विभाग इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक किसी स्थान को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि विभाग जिन स्थानों पर विचार कर रहा है वे राज्य सचिवालय (वल्लभ भवन), पुरानी जेल परिसर, लाल परेड ग्राउंड और श्यामला हिल्स के करीब है। श्यामला हिल्स पर मुख्यमंत्री का आधिकारिक सरकारी आवास है।

मंडलोई ने कहा, ‘‘ प्रस्ताव विचाराधीन है, लेकिन अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है।’’

राज्य के सचिवालय भवन की छत पर इस तरह की सुविधा स्थापित किए जाने के खबरों के बारे में पूछे जाने पर प्रमुख सचिव ने कहा कि अभी तक विमानन नियामक प्राधिकरणों ने देश में इस तरह के किसी प्रावधान को मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने कहा, ‘‘ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस विकल्प को खारिज कर दिया है।’’

अधिकारी ने कहा कि भोपाल में हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री निवास या सचिवालय के बीच की दूरी लगभग 13 से 15 किलोमीटर है और वीआईपी आवागमन को हवाई अड्डे तक पहुंचने में लगभग 15-20 मिनट का समय लगता है, जिससे लोगों को बहुत असुविधा होती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हवाई जहाज की तुलना में अधिक बार हेलीकॉप्टर का उपयोग करते हैं और उन्हें हर बार दोनों तरफ से लगभग एक घंटा समय हेलीकॉप्टर तक पहुंचने में बिताना पड़ता है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य सचिवालय या मुख्यमंत्री आवास के पास एक हेलीपैड बनाने से न केवल मुख्यमंत्री का समय बचेगा, बल्कि दूसरों को होने वाली असुविधा में भी कमी आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे