लाइव न्यूज़ :

भोपाल के दामखेड़ा में खेल परिसर बनाने की योजना

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:40 IST

Open in App

भोपाल, 24 दिसंबर मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अपने विभाग को उपलब्ध जमीन पर खेल परिसर बनाने की योजना बनाने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भोपाल के कोलार क्षेत्र के दामखेड़ा का दौरा करने के बाद सिलावट ने कहा कि उनका विभाग आठ करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से एक खेल परिसर का निर्माण करेगा।

उन्होंने बताया कि सिलावट, स्थानीय भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का दौरा किया। यह खेल परिसर आठ एकड़ जमीन पर प्रस्तावित है। इसमें बैडमिंटन, तैराकी, बास्केटबॉल, आउटडोर और इंडोर खेलों की सुविधा होगी। इससे रोजगार भी पैदा होगा।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परिसर का थ्री डी मानचित्र शीघ्र बनाया जाएगा और एक पखवाड़े में इसके लिए कार्य योजना पेश की जाएगी।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने आगे कहा, ‘‘ सिलावट ने अधिकारियों को अन्य क्षेत्रों में इसी तरह की सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाने का निर्देश दिया है क्योंकि विभाग के पास भोपाल में कई स्थानों पर जमीन उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता