लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के लिये योजना बनायें : उद्धव ने जिला अधिकारयों से कहा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 23:55 IST

Open in App

मुंबई, 29 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरूवार को जिला अधिकारियों से कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखकर नये ऑक्सीजन प्लांट और दवाइयों को स्टॉक करके रखने के लिये योजना बनाने को कहा ।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने जिला आयुक्तों, संभाग आयुक्तों और नगर आयुक्तों से वर्चुअल बैठक में कोरोना महामारी से उपजे हालात का जायजा लिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ तीसरी लहर को रोकने के लिये टीकाकरण में तेजी लानी होगी । हमने 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों को मुफ्त टीके लगाने का ऐलान किया है लेकिन उसकी आपूर्ति की योजना बनानी होगी ।’’

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिये अनुमति दी जा चुकी है और जिला प्रशासन को सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य के लिये ऑक्सीजन का स्टॉक रहे ।

इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि महाराष्ट्र में जुलाई . अगस्त में कोरोना महामारी की तीसरी लहर आ सकती है ।

महाराष्ट्र में गुरूवार को कोरोना संक्रमण के 66159 नये मामले दर्ज किये गए और 771 लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह