लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत का मैदानी हिस्सा वायुमंडलीय अमोनिया का हॉटस्पॉट :आईआईटी खड़गपुर का अध्ययन

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक कृषि की अत्यधिक गतिविधियों और उर्वरक के उत्पादन के चलते उत्तर भारत का मैदानी हिस्सा वायुमंडलीय अमोनिया (एनएच3) का वैश्विक हॉटस्पॉट है।

‘भारत में वायुमंडलीय अमोनिया का रिकार्ड उच्च स्तर: स्थानिक एवं अस्थायी विश्लेषण’ शीर्षक वाला अध्ययन अंतरराष्ट्रीय जर्नल ‘साइंस ऑफ द टोटल इनवायरोन्मेंट’ में भी प्रकाशित हुआ है।

आईआईटी की टीम ने यह अध्ययन भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान,पुणे के अनुसंधानकर्ताओं और कुछ यूरोपीय अनुसंधानकर्ताओं के साथ किया है।

टीम ने स्थान आधारित फसल प्रबंधन अपनाने और उर्वरकों के मौसमी प्रतिबंध की भी सिफारिश की है।

आईआईटी खड़गपुर के सागर, नदी, वायुमंडल केंद्र में प्राध्यापक जयनारायणन कुट्टीप्पुरथ ने कहा, ‘‘अत्यधिक मात्रा में अमोनिया वाले उर्वरकों को मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक वस्तु माना जाता है। अपने तरह के पहले अध्ययन में कृषि क्षेत्र से उत्सर्जित होने वाली अमोनिया का विश्लेषण हमने किया है और इसके नतीजे वैश्विक पर्यावरणविदों की इन आशंकाओं के अनुरूप है कि उत्तर भारत का मैदानी हिस्सा वायुमंडलीय अमोनिया का हॉटस्पॉट है।’’

उन्होंने कहा है कि कृषि संबंधी उत्सर्जन से एकत्र किए गये उपग्रहीय आंकड़ों से वायुमंडलीय अमोनिया की मौजूदगी प्रदर्शित होती है।

भारत में 2008-2016 के बीच वायुमंडलीय अमोनिया की मौसमी विविधता का अध्ययन करने के लिए उपग्रहीय आंकड़ों का उपयोग किया गया।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि खरीफ फसल की अवधि में (जून से अगस्त तक) वायुमंडलीय अमोनिया सालाना 0.08 प्रतिशत की दर से बढ़ा।

कुट्टीप्पुरथ ने कहा कि वायुमंडलीय अमोनिया मुख्य रूप से कृषि गतिविधियों से पैदा होता है, जिनमें नाइट्रोजन वाले उर्वरकों का इस्तेमाल, खाद प्रबंधन, मिट्टी एवं जल प्रबंधन तथा पशुपालन गतिविधियां शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह