लाइव न्यूज़ :

मथुरा में मंदिर निर्माण के लिए वापस लिया जा सकता है उपासना स्‍थल अधिनियम : भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: December 6, 2021 15:34 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), छह दिसंबर भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने मथुरा की श्री कृष्ण जन्म भूमि को लेकर अहम बयान देते हुए कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के विरोध को देखते हुए तीनों नये कृषि कानून को वापस ले सकती है तो फिर मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए उपासना स्‍थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 को भी वापस लिया जा सकता है।

भाजपा के सलेमपुर से सांसद रवींद्र कुशवाहा ने सोमवार को जिले के सीयर क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यों के शिलान्यास से जुड़े एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा का शुरू से ही काशी, मथुरा और अयोध्या को लेकर स्पष्ट मत रहा है। यह तीनों हमारे लिए आस्था का विषय हैं।

उन्होंने कहा "अयोध्या का फैसला हो गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में कार्य तेजी से जारी है तथा अब मथुरा की बारी है।"

कुशवाहा से सवाल किया गया कि जब देश में उपासना स्‍थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 लागू है तो फिर मथुरा में मंदिर निर्माण मामले का समाधान कैसे होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,‘‘ जब मोदी सरकार किसानों के विरोध को देखते हुए तीनों नये कृषि कानून को वापस ले सकती है तो फिर मथुरा में जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए उपासना स्‍थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 को भी वापस लिया जा सकता है।’’

उन्होंने इसके साथ ही कहा, "चार-पांच सौ साल पहले हमारे भगवान के घर के आगे ही इनको अपना धार्मिक स्थल बनाना था क्या। दूसरे स्थान पर मस्जिद निर्माण के लिए जगह नहीं मिल रही थी। हमें अब मथुरा को मुक्त कराना है।"

मुस्लिम समाज की तरफ इशारा करते हुए कुशवाहा ने कहा, ‘‘ इन स्थानों पर उनके कौन से पैगम्बर पैदा हुए थे जिसकी वजह से मस्जिद इसी स्थान पर रहेगी। वे किसी अन्य स्थान पर मस्जिद बना सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि श्री कृष्ण भगवान के सामने मस्जिद रहे। पुरानी गलती को सुधारा जाना चाहिए।’’

यह पूछे जाने पर कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव के ऐन वक्त ही यह मसला क्यों गरमाया जा रहा है, कुशवाहा ने कहा, "चुनाव के समय जाति की बात हो सकती है और जातिगत आधार पर गठबंधन हो सकता है, तो भगवान श्री कृष्ण की भी बात हो सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या की तर्ज पर ही मथुरा में भी शुरुआत हो गई है। किसी दिन श्री कृष्ण जन्मभूमि का भी उद्धार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह