लाइव न्यूज़ :

बोले पीयूष गोयल, कांग्रेस के इतिहास में भ्रष्टाचार और शासनकाल में कूट-कूटकर भरा है जातिवाद

By अनुभा जैन | Updated: November 20, 2018 18:53 IST

राजस्थान में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और कमल खिलेगा।

Open in App

 केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज यहां प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान से प्रदेश के शहरों की रैंक एवं स्थिति में सुधार आया है और जनता के सहयोग के चलते स्वच्छता रैंकिंग 2017-2018 में छलांग लगायी, जिसमें जयपुर 215वें नम्बर से सीधे 39वें नम्बर पर आ पहुँचा है। उन्होंने बताया कि देश एवं प्रदेश रेल के डबल इंजन की तरह विकास कर रहा है और भाजपा के प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए है और राजस्थान में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और कमल खिलेगा। भाजपा द्वारा किये गये विकास कार्याें को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच पहुँच रहे है। लेकिन विपक्ष में गुटबाजी एवं नकारात्मक राजनीति हावी है, जो कि भारत माता के जयकारे से पहले परिवार के जयकारे में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास में भ्रष्टाचार तथा शासनकाल में जातिवाद व वंशवाद कूट-कूटकर भरा पड़ा है। इसी के चलते कांगे्रस विकास की बात नहीं कर पा रही है और ना ही इन्होंने कोई विकास का काम पूरा किया है। जनता में बने रहने के लिए कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ वादों की राजनीति करती रहती है। लेकिन भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ मूल मंत्र के आधार पर कार्य करती है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा को सेवा के रूप में देखती है ना की वंशवाद की राजनीति के रूप में देखती है। 

केन्द्रीय मंत्री गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में घोषणा और आलोचना के अलावा कोई काम नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार ने जनता के हित में कई विकास कार्य और योजनाऐं क्रियान्वित की है, जिनमें जलस्वावलम्बन योजना, भामाशाह योजना, अन्नपूर्णा रसोई योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और उज्जवला योजना सहित अनेक कल्याणकारी योजनाऐं चलायी है, जिससे जनता को सीधा लाभ मिला है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस के समय में अधूरी पड़ी रेल्वे की कई योजनाओं को भाजपा ने पूरी की है। वहीं कांग्रेस के समय में डाली गई रेल लाईनों के मुकाबले में भाजपा डेढ़ गुना से अधिक रेल लाईन बिछाई गई तथा सुरक्षा की दृष्टि में 6,000 स्टेशनों पर सीसीटीवी, वाई-फाई एवं सुरक्षा हेतु जवानों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे आमजनता को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

टॅग्स :पीयूष गोयलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया