लाइव न्यूज़ :

RECP पर बयान को लेकर पीयूष गोयल ने किया सोनिया गांधी पर पलटवार, कहा- यूपीए सरकार में ही भारत इस समझौते के लिए वार्ता में शामिल हुआ था

By भाषा | Updated: November 3, 2019 05:02 IST

सोनिया ने एशिया-प्रशांत के 16 देशों के साथ प्रस्तावित आरसीईपी समझौते का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘सरकार के कई निर्णयों से अर्थव्यवस्था को क्या कम नुकसान नहीं हुआ था कि अब वह आरसीईपी के माध्यम से बड़ा नुकसान पहुंचाने की तैयारी में है। इससे हमारे किसानों, दुकानदारों, लघु एवं मध्यम इकाइयों पर गंभीर दुष्परिणाम होंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देगोयल ने ट्वीट किया, ‘‘सोनिया गांधी जी आरसीईपी और एफटीए को लेकर अचानक जाग गई हैं। जब आसियान के साथ एफटीए पर 2010 में हस्ताक्षर हुए थे, तब वह कहां थीं? जब दक्षिण कोरिया के साथ एफटीए पर 2010 में हस्ताक्षर हुए थे, तब वह कहां थीं?

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रस्तावित व्यापक मुक्त व्यापार समझौते आरईसीपी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की टिप्पणियों का जवाब देते हुए शनिवार को कहा कि संप्रग सरकार में ही भारत इस समझौते के लिए वार्ता में शामिल हुआ था।

गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘सोनिया गांधी जी आरसीईपी और एफटीए को लेकर अचानक जाग गई हैं। जब आसियान के साथ एफटीए पर 2010 में हस्ताक्षर हुए थे, तब वह कहां थीं? जब दक्षिण कोरिया के साथ एफटीए पर 2010 में हस्ताक्षर हुए थे, तब वह कहां थीं? जब मलेशिया के साथ एफटीए पर 2011 में हस्ताक्षर हुए थे, जब जापान के साथ 2011 में एफटीए पर हस्ताक्षर हुए थे, तब वह कहां थीं?’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह तब कहां थी जब उनकी सरकार ने आसियान देशों के लिए अपना 74 प्रतिशत बाजार खोल दिया था लेकिन इंडोनेशिया जैसे अमीर देशों ने भारत के लिए केवल 50 प्रतिशत बाजार खोला था? वह अमीर देशों को भारी छूट देने के खिलाफ क्यों नहीं बोलीं?’’

गोयल ने ट्वीट किया,‘‘ उस समय सोनिया जी कहां थी, जब उनकी सरकार 2007 में भारत-चीन एफटीए पर विचार करने पर सहमत हुई थीं? मुझे उम्मीद है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ़ मनमोहन सिंह उनके इस अपमान के खिलाफ बोलेंगे।’’

सोनिया ने एशिया-प्रशांत के 16 देशों के साथ प्रस्तावित आरसीईपी समझौते का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘सरकार के कई निर्णयों से अर्थव्यवस्था को क्या कम नुकसान नहीं हुआ था कि अब वह आरसीईपी के माध्यम से बड़ा नुकसान पहुंचाने की तैयारी में है। इससे हमारे किसानों, दुकानदारों, लघु एवं मध्यम इकाइयों पर गंभीर दुष्परिणाम होंगे।’’ 

टॅग्स :पीयूष गोयलसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया