पीयूष गोयल का दावा- इस साल एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक रेल दुर्घटना में एक भी यात्री की मौत नहीं हुई

By भाषा | Updated: December 28, 2019 05:55 IST2019-12-28T05:55:47+5:302019-12-28T05:55:47+5:30

रेलमंत्री ने कहा, “इस वर्ष एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक एक भी रेलयात्री की (दुर्घटना में) मौत नहीं हुई है। यह दिन रात काम करने वाले रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों के लिए एक महान उपलब्धि है।

Piyush Goyal claims - Not a single passenger died in a train accident from April 1 to December 27 this year | पीयूष गोयल का दावा- इस साल एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक रेल दुर्घटना में एक भी यात्री की मौत नहीं हुई

पीयूष गोयल का दावा- इस साल एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक रेल दुर्घटना में एक भी यात्री की मौत नहीं हुई

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस वर्ष एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक एक भी दुर्घटना हुए बिना रेल के संचालन का श्रेय रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों को दिया। मडगांव में शुक्रवार को संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने इसे एक महान उपलब्धि बताया।

रेलमंत्री ने कहा, “इस वर्ष एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक एक भी रेलयात्री की (दुर्घटना में) मौत नहीं हुई है। यह दिन रात काम करने वाले रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों के लिए एक महान उपलब्धि है। वे जाड़ा, गरमी, बरसात हर परिस्थिति में, यहां तक की हिंसा की स्थिति में भी रेलवे का सुगम संचालन सुनिश्चित करते हैं।”

उन्होंने कहा कि रेलवे के 165 वर्ष के इतिहास में 2017-18 सबसे सुरक्षित साल था और यह प्रदर्शन 2018-19 में और बेहतर हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले बारह साल में रेलवे में पचास लाख करोड़ निवेश करने की घोषणा की है और रेलवे का लक्ष्य यात्रियों को उत्तम सेवा देना होगा। 

Web Title: Piyush Goyal claims - Not a single passenger died in a train accident from April 1 to December 27 this year

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे