लाइव न्यूज़ :

पिया बाजपाई के भाई का निधन, वेंटिलेटर से लैस बिस्तर के लिए सोशल मीडिया पर लगाई थी गुहार

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:26 IST

Open in App

मुंबई, चार मई अभिनेत्री पिया बाजपाई ने मंगलवार को कहा कि उनके भाई की मौत हो गई है। इससे कुछ देर पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपने भाई को वेंटिलेटर से लैस बिस्तर पर भर्ती कराने के लिए सोशल मीडिया पर गुहार लगाई थी।

मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु सिनेमा में काम करने वाली बाजपाई ने ट्विटर पर एक जीवन रक्षक संदेश (एसओएस) पोस्ट किया था और कहा था कि उन्हें फौरन वेंटिलेटर से लैस बिस्तर की जरूरत है, क्योंकि उनका भाई ‘मर’ रहा है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि उनका भाई कोविड-19 से संक्रमित है या नहीं।

27 वर्षीय अभिनेत्री ने लिखा, “ मुझे उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद जिले के कयामगंज ब्लॉक में मदद की तत्काल जरूरत है। वेंटिलेटर से लैस एक बिस्तर चाहिए। मेरा भाई मर रहा है। कोई जानकारी हो तो मदद करें। अगर आप किसी को जानते हैं तो कृपया संपर्क करें... हम पहले से ही मुश्किल में हैं।”

करीब दो घंटे बाद, उन्होंने ट्वीट किया, “ मेरे भाई का निधन हो गया है।”

अभिनेत्री विनीत कुमार सिंह, दानिश हुसैन, फिल्मकार ओनिर और निर्माता गुनीत मोंगा समेत अन्य ने बाजपाई के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कई दिनों से कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामलों वाले 10 राज्यों में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। एक सरकारी बयान के मुताबिक, प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 29,912 मामले आए थे जिसके बाद कुल मामले 13.42 लाख के पार चले गए हैं। 288 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 13,447 पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन