लाइव न्यूज़ :

कार का शीशा तोड़कर चुराई पिस्तौल, पांच लाख रुपये की नकदी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 14:45 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 23 जून शहर के थाना फेस-2 अंतर्गत सेक्टर-136 स्थित एक निर्माणाधीन भवन के पास खड़ी ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने एक पिस्तौल, पांच लाख रुपये की नकदी, और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि सेक्टर-47 निवासी ठेकेदार आजाद सिंह अपने द्वारा कराए जा रहे भवन निर्माण का कार्य देखने मंगलवार शाम अपनी कार से सेक्टर-136 पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार खड़ी कर सिंह निर्माणाधीन भवन का काम देखने लगे और इस बीच, अज्ञात चोरों ने उनके वाहन का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी कर लिया।

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि बैग में पांच लाख रुपये, लाइसेंसी पिस्तौल, चेकबुक और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना में गुलेल गैंग के सदस्यों के शामिल होने का संदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह