लाइव न्यूज़ :

पिनराई विजयन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, मंत्रिमंडल में 20 मंत्री शामिल

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:29 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 मई केरल में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को एक बार फिर जीत दिलाने वाले वरिष्ठ माकपा नेता पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए केरल के मुख्यमंत्री के रूप में 20 मंत्रियों के साथ शपथ ली।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित समारोह में 77 वर्षीय विजयन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए संक्षिप्त तरीके से समारोह आयोजित किया गया था।

विजयन को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री पिनराई विजयन जी को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने और दूसरा कार्यकाल शुरू करने पर बधाई।’’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी उन्हें ट्वीट कर बधाई दी।

मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्रियों ने संविधान के नाम पर शपथ ली, वहीं पांच ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली।

इंडियन नेशनल लीग के कोटे से मंत्री बने अहमद देवरकोविल ने अल्लाह के नाम पर शपथ ली।

राज्यपाल 3.30 बजे समारोह स्थल पर पहुंचे जिसके बाद समारोह शुरू हुआ और 4.50 बजे समाप्त हो गया।

विजयन और नव निर्वाचित मंत्रियों ने एलडीएफ सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह से पहले पुन्नपरा-वयालार विद्रोह के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 1940 के दशक में अलप्पुझा जिले में कामगारों ने यह आंदोलन किया था।

वाम सरकार के शपथ-ग्रहण से पहले कम्युनिस्ट मंत्रियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देने की परंपरा वर्षों से रही है।

विजयन शपथ लेने के बाद राज्य सचिवालय में अपने कार्यालय पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाला।

उन्होंने बाद में मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता भी की।

विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ के नेता कोविड-19 की वजह से समारोह में शामिल नहीं हुए।

शपथ-ग्रहण समारोह से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्नितला ने विजयन को फोन कर बधाई दी।

उन्होंने विजयन से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर यूडीएफ के विधायक डिजिटल तरीके से समारोह को देखेंगे।

केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को सरकार को निर्देश दिया था कि महामारी के मद्देनजर समारोह में सीमित संख्या में लोग भाग लें।

समारोह में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, पार्टी के पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य, भाकपा के राज्य सचिव कणम राजेंद्रन और अनेक धार्मिक संगठनों के नेताओं ने भाग लिया।

विधायकों के परिजनों और एलडीएफ के कार्यकर्ताओं ने भी अदालत के निर्देश के मद्देनजर टीवी पर ही समारोह देखा।

समारोह में 54 गायकों की एक ऑनलाइन संगीत प्रस्तुति से उपस्थित महानुभावों का अभिनंदन किया गया। इसमें राज्य में अनेक वामपंथी सरकारों के दौरान केरल की उपलब्धियों को गिनाया गया।

‘नव केरल गीतांजलि’ नामक इस कार्यक्रम में के जे येशुदास, हरिहरण, शंकर महादेवन, अमजद अली खान, पी जयचंद्रन, के एस चित्रा और एम जी श्रीकुमार समेत जानेमाने गायकों ने भाग लिया। इस प्रस्तुति में संगीतकार ए आर रहमान और जानेमाने अभिनेता मोहन लाल की भी भूमिका रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू