लाइव न्यूज़ :

पिनरायी विजयन हैं हिटलर और मुसोलिनी की तरह निरंकुश शासक : रीमा

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:17 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक अप्रैल साधारण वेशभूषा में के. के. रीमा पहली नजर में किसी आम गृहिणी की तरह नजर आती हैं, हालांकि जब वह विनम्र, लेकिन तीखी आवाज में बोलती हैं तो देखनेवाले देखते रह जाते हैं और यही खूबी उन्हें केरल में अन्य महिला नेताओं से अलग बनाती है।

क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपी) के दिवंगत संस्थापक टी पी चंद्रशेखरन की पत्नी रीमा केरल के कोझिकोड जिले की वडाकरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं जहां छह अप्रैल को मतदान होगा। उन्हें कांग्रेस नीत यूडीएफ का समर्थन प्राप्त है।

केरल में राजनीतिक हिंसा की खुद पीड़ित रहीं रीमा के पति की 2012 में हत्या कर दी गई थी जो माकपा से अलग हो गए थे और स्थानीय स्तर पर एक दिग्गज नेता थे।

रीमा का कहना है कि उनकी लड़ाई राज्य में राजनीति के नाम पर की जाने वाली बर्बर हत्याओं के खिलाफ है।

चंद्रशेखरन को लोग टी पी कहकर पुकारते थे। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उनके शरीर पर धारदार हथियार के 51 निशान मिले थे। इस हत्या को केरल के इतिहास में सबसे बर्बर राजनीतिक हत्याओं में से एक माना जाता है।

वर्ष 2014 में एक स्थानीय अदालत ने इस मामले में 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी जिनमें से तीन माकपा के स्थानीय पदाधिकारी थे।

रीमा अपने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ माकपा की कथित हत्या राजनीति पर निशाना साधती रही हैं।

आरएमपी उम्मीदवार ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि उन्हें लोगों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को ‘‘अहंकारी और निरंकुश’’ करार देते हुए रीमा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह हिटलर और मुसोलिनी जैसे शासक हैं। उनमें वह मानवता नहीं है जिसकी हम किसी शासक से उम्मीद करते हैं। यहां तक कि चंद्रशेखरन की मृत्यु के बाद भी उन्होंने उनके खिलाफ घृणित शब्दों का इस्तेमाल किया। इस तरह का काम केवल विजयन जैसा व्यक्ति ही कर सकता है।’’

रीमा वर्ष 2016 में वडाकरा सीट से चुनाव हार गई थीं और इस बार चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पार्टी और कांग्रेस नीत यूडीएफ के दबाव में अपना फैसला बदल लिया और माकपा के खिलाफ चुनाव में उतर गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा