लाइव न्यूज़ :

पिनराई विजयन ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक में एतिहासिक जीत पर बधाई दी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 11:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच अगस्त केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बृहस्पतिवार को बधाई दी और कहा कि उन्होंने हर एक भारतीय को गौरवान्वित महसूस कराया है।

उन्होंने ट्वीट किया ‘‘ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई।’’

उन्होंने केरल के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और टीम के अन्य सदस्यों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीजेश ने अद्वितीय नेतृत्व का प्रदर्शन किया और पूरी टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना दिखाई।

उन्होंने कहा, ‘‘ कांस्य पदक जीतकर आपने हर एक भारतीय को गौरवान्वित महसूस कराया है।’’

गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के प्ले ऑफ मैच में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतते हुए इतिहास के पन्नों में फिर से अपना नाम अंकित करा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत