लाइव न्यूज़ :

पिनरई विजयन, चेन्निथला ने येचुरी के पुत्र के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 11:59 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 अप्रैल केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने बृहस्पतिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के पुत्र आशीष के निधन पर शोक जताया।

विजयन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रिय कॉमरेड सीताराम येचुरी, आशीष के निधन से हम सभी गहरे सदमे में हैं। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ है।’’

35-वर्षीय आशीष येचुरी के बड़े पुत्र थे। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। दो सप्ताह के संघर्ष के बाद उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस लीं।

चेन्निथला ने ट्वीट किया, ‘‘आपको हुए नुकसान से हमें गहरा सदमा पहुंचा है। आपके इस दर्द और शोक में मेरा परिवार आपके साथ खड़ा है। हमारी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ है।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने भी येचुरी के पुत्र के निधन पर शोक जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे