लाइव न्यूज़ :

एक बार इस्तीफे के बाद पायलट इसे वापस नहीं ले सकते: एयर इंडिया ने उच्च न्यायालय से कहा

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर एयर इंडिया ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष 40 से अधिक पायलटों की बहाली और उनके पिछले वेतन के भुगतान का विरोध करते हुए कहा कि एक बार इस्तीफा हो जाने के बाद पायलट इसे वापस नहीं ले सकते।

एयर इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति राजीव शकधर की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया , ‘‘जब तक अन्यथा निर्दिष्ट नहीं किया जाता है, इस्तीफा तुरंत प्रभावी होता है। इस आधार पर (पायलटों को) वापस लेने की कोई क्षमता नहीं है कि मैं अभी भी नोटिस अवधि के दौरान सेवा कर रहा हूं।’’

पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति तलवंत सिंह भी शामिल हैं, ने एयर इंडिया द्वारा एकल न्यायाधीश के उस आदेश के खिलाफ अपीलों पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें कई पायलटों की सेवाओं को, दोनों स्थायी और अनुबंध, समाप्त करने संबंधी एयर इंडिया के फैसले को रद्द कर दिया गया था और उनकी बहाली का निर्देश दिया था।

एकल न्यायाधीश ने अपने एक जून के आदेश में कहा था कि भत्ते सहित पिछले वेतन का भुगतान सेवारत पायलटों के बराबर और सरकारी नियमों के अनुसार किया जाना चाहिए।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ऐसी कोई ‘‘नोटिस अवधि’’ नहीं है जिसके तहत पायलटों को अपना इस्तीफा वापस लेने को कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार इस्तीफा देने के बाद, एक पायलट को जनहित में नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के संदर्भ में छह महीने तक काम करना जारी रखना होगा।

एयर इंडिया द्वारा उनके इस्तीफे वापस लेने से इनकार करने और उनके रोजगार को समाप्त करने के बाद पायलटों ने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग