लाइव न्यूज़ :

पायलट भी जल्द ही भाजपा में आएंगे: अब्दुल्लाकुट्टी

By भाषा | Updated: August 8, 2021 21:05 IST

Open in App

जयपुर, आठ अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए पी अब्दुल्लाकुट्टी ने रविवार को यहां कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट अच्छे नेता हैं और वह अपने समकालीनों की तरह जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

अब्दुल्लाकुट्टी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सचिन पायलट अच्छे नेता हैं। मेरा ऐसा मानना है कि वह भी भविष्य में जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।’’ अब्दुल्लाकुट्टी यहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने आए थे।

उल्लेखनीय है कि पायलट के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तब भी लगी थीं, जब एक साल पहले उनके नेतृत्व में कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए थे। हालांकि पायलट ने इस तरह की किसी भी संभावना को खुद सिरे से खारिज किया है। इसी साल जून में भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि उन्होंने कथित तौर पर नाराज चल रहे कांग्रेस नेता से भाजपा में शामिल होने के बारे में बात की थी। इस पर तंज कसते हुए पायलट ने कहा था, ‘‘हो सकता है कि भाजपा की नेता ने सचिन तेंदुलकर से बात की हो और बहुगुणा में उनसे बात करने की हिम्मत नहीं है।’’

अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा कि यह झूठ है कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह झूठ है कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ है। हमारे आदरणीय आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख (मोहन भागवत) स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि मुस्लिम एवं हिंदू एक हैं और उनका डीएनए भी एक ही है।’’

वहीं कांग्रेस नेताओं ने अब्दुल्लाकुट्टी के बयान की आलोचना की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष आबिद कागजी ने अब्दुल्लाकुट्टी के बयान को गुमराह करने वाला करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित