लाइव न्यूज़ :

पायलट ने बानसूर में शहीद हंसराज गुर्जर की मूर्ति का अनावरण किया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 23:06 IST

Open in App

जयपुर, 27 दिसंबर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को अलवर जिले के बानसूर में शहीद जवान हंसराज की मूर्ति का अनावरण किया।

पायलट ने बानसूर के मुगलपुरा में बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों के जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राजस्थान और देश के अलग अलग हिस्सों में बहुत से हमारे साथी फौज में हैं.. अर्द्धसैनिक बलों में हैं और लगातार देश को सुरक्षित और अखंड रखने के लिये अपने प्राणों की आहुति देते हैं। यह कोई सामान्य बात नहीं है।’’

उन्होंने कहा, “ ऐसे शहीद और उन शहीद के परिवारों को हम सब को कोटि कोटि नमन करना चाहिए और इसे याद रखना चाहिए।”

इस अवसर पर उन्होंने 52 मीटर लंबा साफा दो मिनट में खुद बांधा।

हंसराज गुर्जर श्रीनगर में सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। वह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में 14 जून 2018 को शहीद हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर