लाइव न्यूज़ :

पायलट संघ ने अदालत से किया ब्रेथ एनालाइजर जांच अस्थायी रूप से रोकने का अनुरोध

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया’ के पायलटों के एक संघ ने दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को याचिका दायर करके नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर ‘ब्रेथ एनेलाइजर’ जांच (बीएटी)पर अस्थायी रोक लगाने का निर्देश दिए जाने की अपील की।

‘ब्रेथ एनेलाइजर’ की मदद से सांस की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि व्यक्ति ने शराब पी रखी है या नहीं।

जब न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह के समक्ष यह मामला सुनवाई के लिए आया, तो डीजीसीए ने अदालत को बताया कि पिछले साल जून में एक चिकित्सकीय मंडल की सिफारिश में बीएटी की अनुमति दी गई थी, लेकिन भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ (आईसीपीए) ने अदालत से कहा कि चिकित्सकीय मंडल ने वायु यातायात नियंत्रकों के बीएटी के संदर्भ में सिफारिश की थी।

अदालत ने डीजीसीए से कहा कि वह उसके समक्ष मंडल की सिफारिशें पेश करे और उसने मामले की आगे की सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की।

आईसीपीए ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बीएटी पर अस्थायी रोक लगाने का अनुरोध किया है।

अदालत ने कोविड-19 प्रकोप के मद्देनजर हवाई यातायात नियंत्रकों के लिए ट्यूब प्रक्रिया के जरिए ‘ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट (बीएटी)’ पर रोक लगाने के संबंध में पिछले साल मई में एक अंतरिम आदेश जारी किया था, इसके बाद सितंबर 2020 में उसने अपने अंतरिम आदेश में बदलाव किया और चिकित्सकीय मंडल की सिफारिशों के आधार पर ट्यूब प्रक्रिया के जरिए बीएटी को अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए