लाइव न्यूज़ :

तिरुचापल्ली में इंडिगो के विमान के उतरने से पहले पायलट को पड़ा दिल का दौरा

By भाषा | Updated: November 27, 2020 20:06 IST

Open in App

चेन्नई, 27 नवंबर विजयवाड़ा से आ रहे इंडिगो के एक विमान के पायलट को तिरुचापल्ली हवाईअड्डे पर उतरने से पहले ‘दिल का हल्का दौरा’ पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल के एक सदस्य ने तिरुचापल्ली में विमान के उतरने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत की। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का हल्का दौरा पड़ा है।

विमान सुरक्षित उतर गया लेकिन आगे इसकी चेन्नई की यात्रा रद्द कर दी गई।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ पायलट को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने की पहचान हुई। कल उनकी एंजियोप्लास्टी तिरुचापल्ली में हो सकती है।’’

एंजियोप्लास्टी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हृदय की बंद पड़ी धमनियों को खोला जाता है। विमानन कंपनी ने इस घटना के समय विमान में सवार यात्रियों की संख्या बताने या अन्य जानकारी देने से इनकार किया है।

हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि चेन्नई के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों में तमिलनाडु के एक मंत्री भी शामिल थे। वह सड़क मार्ग से मदुरै पहुंचे और वहां से दूसरी उड़ान में सवार हुए।

हालांकि, बाद में अन्य यात्रियों को चेन्नई जाने वाले अन्य विमान से भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल