लाइव न्यूज़ :

स्कूलों में समग्र प्रोग्रेस कार्ड की ‘पायलट परियोजना’ जल्द ही कुछ केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों में लागू होगी

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों के समग्र प्रोग्रेस कार्ड पेश करने की योजना को जल्द ही ‘पायलट परियोजना’ के आधार पर कुछ केंद्रीय विद्यालयों एवं जवाहर नवोदय विद्यालयों में शुरू करेगा । केंद्रीय स्कूली शिक्षा सचिव अनिता करवल ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

करवल ने बताया, ‘‘ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हम कई क्षेत्रों में उदाहरण पेश करने जा रहे हैं । इसकी शुरूआत केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालयों से होगी । ’’

स्कूली शिक्षा सचिव ने कहा कि कुछ ही दिनों में हम क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे । इसमें छात्रों के विकास एवं शिक्षकों के क्षमता उन्नयन के बारे में चर्चा होगी ।

करवल ने कहा, ‘‘ स्कूलों में समग्र प्रोग्रेस कार्ड के बारे में काफी चर्चा हुई है । इस बारे में पहली पायलट परियोजना जल्द ही कुछ केंद्रीय विद्यालयों एवं जवाहर नवोदय विद्यालयों में शुरू की जायेगी । इसके बाद ही इसे अंतिम रूप से लागू किया जायेगा।’’

स्कूली शिक्षा सचिव ने मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया ।

गौरतलब है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बच्चों के स्वयं मूल्यांकन पर जोर दिया गया है। इसके तहत अब बच्चों का रिपोर्ट कार्ड नहीं, बल्कि प्रोग्रेस कार्ड तैयार होगा।

अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में बच्चों का अब रिपोर्ट कार्ड नहीं बल्कि प्रोग्रेस कार्ड होगा। बच्चे का मूल्यांकन वे खुद, उनके साथी, उनके अध्यापक, उनके अभिभावक करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने 360 डिग्री समग्र मूल्यांकन का प्रावधान रखा है। बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के स्वरूप में बदलाव करते हुए समग्र मूल्यांकन पर आधारित प्रोग्रेस कार्ड तैयार होगा । ’’

इसके तहत हर कक्षा में जीवन कौशल परखने पर जोर होगा ताकि जब बच्चा 12वीं कक्षा में निकलेगा तो उसके पास पूरा पोर्टफोलियो होगा। इसके अलावा पारदर्शी एवं आनलाइन शिक्षा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हर कक्षा में बच्चों का एक पोर्टफोलियो तैयार किया जायेगा और जिस बच्चे के पास जिस तरह की प्रतिभा या गुण हैं, उसका उल्लेख किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos