लाइव न्यूज़ :

पायलट ने ट्विटर पर हेल्पलाइन शुरू की

By भाषा | Updated: May 11, 2021 18:21 IST

Open in App

जयपुर, 11 मई कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कोरोना वायरस संक्रमण में लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया मंच ट्विटर के जरिए एक हेल्पलाइन शुरू की है।

ट्विटर हैंडल 'एट पायलट विद पीपल' को उनकी टीम चला रही है और इस पर हर दिन 300 से 400 आग्रह मिलते हैं।

टीम के एक सदस्य ने कहा,‘'हम पिछले कुछ दिनों से विभिन्न लोगों व स्वयंसेवकों की मदद से सहायता का कार्य कर रहे हैं। ट्वीटर पर यह नया हैंडल कुछ दिन पहले बनाया गया था ताकि लोग आसानी से संपर्क कर सकें और उनके आग्रहों पर सही ढंग से काम करते हुए मदद की जा सके।'’

इस व्यवस्था को देख रहे कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने कहा कि टीम के सदस्य संभाग व जिला स्तर पर काम करते हुए लोगों को अस्पताल में बिस्तर, ऑक्सीजन व भोजन आदि दिलाने में मदद कर रहे हैं।

इसके अलावा लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य जरूरी सामान का अनावश्यक रूप से संग्रह नहीं करने को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे जरूरतमंद लोगों के काम आ सकें।

उन्होंने बताया कि 15 डॉक्टरों की एक टीम अलग अलग पालियों में सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक लोगों को परामर्श भी देती है। फिलहाल इस पहल में ज्यादातर आग्रह जयपुर से आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां