लाइव न्यूज़ :

पंजाब में मिग-21 बाइसन दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

By भाषा | Updated: May 21, 2021 14:36 IST

मिग-21 बाइसन विमान गुरुवार की रात पंजाब के लानगियाना गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के एक खेत में गिरते ही उसमें आग लग गई। उस समय भारी बारिश हो रही थी

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मोगा जिले में भारी बारिश के बीच रात में मिग-21बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्तविमान राजस्थान में सूरतगढ़ से प्रशिक्षण उड़ान पर था, दुर्घटना के कारण पता लगाने के लिए जांच के आदेशघटना के बाद पायलट का शव दुर्घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मिला

मोगा: पंजाब के मोगा जिले में भारी बारिश के बीच मिग-21 बाइसन विमान के खेत में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान के पायलट स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई।

मोगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गुरदीप सिंह ने कहा कि यह विमान राजस्थान में सूरतगढ़ से प्रशिक्षण उड़ान पर था जब यह बृहस्पतिवार की रात लानगियाना गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है और कहा कि वह अपने अधिकारी की त्रासद मौत पर शोक व्यक्त करता है।

सिंह ने बताया, “विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसमें आग लग गई। उस वक्त भारी बारिश हो रही थी।”

साथ ही बताया कि इसमें कोई अन्य हताहत नहीं हुआ या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पायलट का शव दुर्घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। घटनास्थल कुछ बड़ी ‘हवेलियों’ से महज 200 मीटर दूर था।

सिंह ने फोन पर बताया, “अगर विमान इन घरों के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ होता तो इसमें कई लोग हताहत होते।”

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सुरक्षित उतरने के लिए पायलट ने पैराशूट निकाला था। साथ ही कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि जमीन पर टकराने से उनकी गर्दन टूट गई।”

सिंह ने कहा, “हमें मिली सूचना के मुताबिक, विमान ने राजस्थान में सूरतगढ़ से लुधियाना के पास जगरांव के लिए उड़ान भरी थी और प्रशिक्षण उड़ान के बाद वापस जा रहा था जब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’

उन्होंने बताया कि हलवारा और बठिंडा से भारतीय वायुसेना के अधिकारी चिकित्सीय टीमों एवं एंबुलेंसों के साथ घटनास्थल पर पहुंची थी जो मुड़की रोड पर बागापुराना कस्बे से 12 किलोमीटर दूर है।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने ट्वीट किया, ‘‘ कल रात पश्चिमी सेक्टर में आईएएफ का बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट, स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई। वायुसेना त्रासद मौत पर शोक प्रकट करती है और शोकसंतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।”

वायुसेना ने कहा, ‘‘ हादसे के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों