लाइव न्यूज़ :

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल हुए पायलट

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:27 IST

Open in App

जयपुर, नौ जून देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के 11 जून को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को हुई। आनलाइन हुई इस बैठक में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल हुए।

पार्टी सूत्रों के अनुसार देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर 11 जून को प्रस्तावित देशव्यापी प्रदर्शन के संबंध में बुधवार को बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ-साथ पायलट भी शामिल हुए।

वहीं पायलट ने ट्वीट करके कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 11 जून को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों व महंगाई के खिलाफ होने वाले देशव्यापी धरना प्रदर्शन को लेकर आज आयोजित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आनलाइन बैठक में भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि पायलट उनके द्वारा पिछले साल उठाए गए मुद्दों पर आलाकमान की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने संबंधी हालिया बयान को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि उन्होंने यहां इस बारे में कुछ और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया