लाइव न्यूज़ :

बाघ संरक्षण के लिए पीलीभीत बाघ अभयारण्य को मिला टीएक्स2 अवार्ड

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:04 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र), 25 नवंबर पीलीभीत बाघ अभयारण्य (पीटीआर) को पिछले चार वर्षों के दौरान अपने यहां बाघों की संख्या दोगुनी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पीटीआर के उप निदेशक नवीन खंडेलवाल ने बुधवार को बताया कि पिछले चार वर्षों के दौरान बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या 25 से बढ़कर 65 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के लिए पीटीआर को प्रतिष्ठित टीएक्स2 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक को डिजिटल माध्यम से प्रदान किया गया। केंद्रीय वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इसके लिए पीटीआर को शुभकामनाएं दीं।

टीएक्स2 बाघ संरक्षण की दिशा में काम कर रहे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, यूएनडीपी, आईयूसीएन, ग्लोबल टाइगर फंड और कैट्स इत्यादि जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा वर्ष 2010 में शुरू किया गया वैश्विक पुरस्कार है।

खंडेलवाल ने बताया कि पीटीआर को 14 जून 2014 को बाघ अभयारण्य घोषित किया गया था। उसके बाद से यहां बाघों के संरक्षण की दिशा में बेहतरीन काम किया गया और वर्ष 2018 में बाघों की गणना के दौरान पाया गया कि यहां इन जानवरों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

उन्होंने बताया कि देश में स्थित 13 बाघ अभयारण्यों में बाघ संरक्षण की दिशा में हुई प्रगति का आकलन करने के बाद यह पाया गया कि पीलीभीत बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या सबसे तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि पीटीआर को इस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र