लाइव न्यूज़ :

वसीम रिजवी की किताब पर प्रतिबंध को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:49 IST

Open in App

प्रयागराज, आठ दिसंबर मुंबई स्थित संस्था ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर एसोसिएशन ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की विवादास्पद पुस्तक “मोहम्मद” पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध के साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक जनहित याचिका दायर की।

संवाददाताओं से यहां बातचीत में एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद यूसुफ उमर अंसारी ने कहा कि किसी भी राजनीति में पैगंबर मोहम्मद और पवित्र ग्रंथ कुरान को लाया जाना उचित नहीं है।

अंसारी ने कहा कि वसीम रिजवी के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं और इन मुकदमों से बचने के लिए रिजवी ने धर्म परिवर्तन किया है। अंसारी ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति द्वारा लिखी गई यह किताब एक आपराधिक किताब है जिसमे खुले तौर पर अपराधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अंसारी की वकील सहर नकवी ने बताया कि इस जनहित याचिका में पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध के साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि सोशल मीडिया पर वसीम रिजवी के जितने भी विवादित बयान हैं, उन्हें हटाया जाए और उन्हें आगे ऐसे बयान देने से रोका जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू