लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ जासूसी मामले में सीबीआई या एनआईए जांच के लिए जनहित याचिका दायर

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:05 IST

Open in App

कटक (ओडिशा), 28 सितंबर उड़ीसा उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर कर डीआरडीओ जासूसी मामले की जांच किसी केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का आग्रह किया गया है। इसमें कहा गया है कि ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर में डीआरडीओ जासूसी मामले के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हुए हैं।

वकील अरूण कुमार बुधिया ने अपनी याचिका में कहा कि मामले की जांच कर रही ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा इसके संपर्कों का पता लगाने में ‘‘सक्षम नहीं’’ है और वह सच्चाई का खुलासा नहीं कर पाएगी।

बुधिया ने कहा, ‘‘यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और इसे सीबीआई या एनआईए को सौंपा जाना चाहिए।’’

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के कम से कम पांच कर्मचारियों को धन एवं शादी सहित अन्य वादों के बदले रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं विदेशी एजेंसियों को कथित तौर पर देने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पता चला है कि दुबई की एक ‘रहस्यमयी’ महिला आईटीआर के गिरफ्तार कर्मचारियों से ब्रिटेन में पंजीकृत सिम कार्ड के मार्फत संपर्क में थी। वह सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़ी थी और उनमें से एक के साथ उसने शादी करने का वादा किया था। उसने अलग-अलग पहचान, पेशे एवं पते का इस्तेमाल किया।

बुधिया ने कहा, ‘‘इस तरह की परिस्थितियों में राज्य पुलिस के लिए यह कठिन होगा कि इतने संवेदनशील मामले में गहन जांच करे और दोषियों पर शिकंजा कस सके।’’

खबर लिखे जाने तक उच्च न्यायालय ने पीआईएल का संज्ञान नहीं लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos