लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मंत्री की तस्वीर वायरल, मास्क पैर के अंगूठे में लटका दिख रहा है

By भाषा | Updated: July 16, 2021 00:47 IST

Open in App

देहरादून, 15 जुलाई उत्तराखंड के मंत्री यतीश्वरानंद की एक तस्वीर बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह एक और मंत्री के साथ बात कर रहे हैं जबकि उनका मास्क उनके पैर के अंगूठे से लटका दिख रहा है।

उनकी इस तस्वीर पर इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी और कहा कि सभी नियम कानून केवल जनता पर लागू करने के लिए हैं जबकि नीतिनिर्माताओं के लिए उनके कोई मायने नहीं हैं।

तस्वीर में स्वामी यतीश्वरानंद राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल से बातचीत करते दिख रहे हैं जबकि एक अन्य मंत्री बिशन सिंह चुफाल भी उनके साथ नजर आ रहे हैं ।

तस्वीर में कोई भी ठीक ढंग से मास्क पहने नजर नहीं आ रहा है जबकि यतीश्वरानंद का मास्क उनके पांव के अंगूठे से लटका दिखाई दे रहा है ।

हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतीश्वरानंद राज्य के कैबिनेट मंत्री हैं जिनके पास गन्ना और ग्रामीण विभाग जैसे मंत्रालय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू