लाइव न्यूज़ :

बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम पत्र पर मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री की तस्वीर

By भाषा | Updated: June 25, 2021 00:18 IST

Open in App

पटना, 24 जून बिहार विद्यालय समिति की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर एक छात्र के शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम पत्र पर उसकी जगह मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री की तस्वीर चस्पा दी गई है। इससे दो साल पहले भी कनिष्ठ अभियंता की भर्ती में अभिनेत्री सनी लियोनी का चुनाव होने पर सरकार की किरकिरी हुई थी।

बिहार के जहानाबाद जिला निवासी ऋषिकेश कुमार ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, लेकिन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की वेबसाइट पर अपलोड परिणाम में उनकी जगह मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर चस्पा की गई है।

ऋषिकेश ने निराशा के साथ पत्रकारों से कहा, ‘‘यह पहला उदाहरण नहीं है। उसका फोटो मेरे एडमिट कार्ड पर लगा दिया गया था। जब मैंने इस मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाया तो उन्होंने कहा कि वे इसमें सुधार कर देंगे और मुझे उसी प्रवेश पत्र के साथ अपनी परीक्षा देने को कहा गया था लेकिन जैसा कि परीक्षा परिणाम से स्पष्ट है, अब तक कुछ भी नहीं किया गया है।’’

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ बीएसईबी द्वारा यह परीक्षा आयोजित की गयी थीं और इसलिए इस मामले को देखने और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।’’

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मामले पर ट्वीट किया, ‘‘सनी लियोनी को बिहार की जूनियर इंजीनियर परीक्षा में टॉप कराने के बाद अब मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन को एसटीईटी परीक्षा पास करवा दी है।’’

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया, ‘‘नीतीश जी हर परीक्षा बहाली में धांधली करा करोड़ों युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहे है। एक बहाली (भर्ती) पूरा करने में एक दशक लगाते हैं वह भी धांधली के साथ।’’

उल्लेखनीय है कि 2019 में सनी लियोन का नाम नवचयनित जूनियर इंजीनियरों की सूची में शामिल पाया गया था। विभाग ने इसे ‘‘शरारतपूर्ण’ कार्य मानते हुए कहा था कि यह सूची अंतरिम थी, ‘‘अंतिम’’ परिणाम आने तक गलती को ठीक कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos