लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग कैदी के जंजीरों में जकड़े होने की तस्वीर वायरल, कारा कर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: May 13, 2021 16:54 IST

Open in App

लखनऊ/एटा (उप्र) 13 मई उत्तर प्रदेश के एटा में 92 साल के कैदी को इलाज के दौरान जंजीर में बांधे जाने की तस्वीर वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को एक जेलकर्मी को निलंबित कर दिया गया जबकि वरिष्ठ अधिकारी से इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिये कहा गया है।

एटा जिला कारागार के जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 92 वर्षीय बुजुर्ग बाबूराम बलवान सिंह की नौ मई को तबीयत खराब हो गई तथा उन्हें सांस लेने में भारी परेशानी होने लगी। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय एटा लाया गया, जहां से उन्हें चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया, लेकिन अलीगढ़ में बिस्तर न उपलब्ध होने के कारण उन्हे वहां से वापस एटा जिला चिकित्सालय में 10 मई को गैर कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने बुजुर्ग का एक पैर में हथकड़ी लगा दिया और उसका दूसरा सिरा बिस्तर में लगे जंजीर से ताला लगाकर बांध दिया ।

बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपर महानिदेशक (कारा) आनंद कुमार ने जेलकर्मी अशोक यादव को निलंबित कर दिया तथा वरिष्ठ अधिकारी से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा