ओडिशा में पिकअप वैन पलटी, 10 लोगों की मौत, 15 लोग घायल

By भाषा | Updated: February 1, 2021 01:51 IST2021-02-01T01:51:18+5:302021-02-01T01:51:18+5:30

Pickup van overturns in Odisha, 10 dead, 15 injured | ओडिशा में पिकअप वैन पलटी, 10 लोगों की मौत, 15 लोग घायल

ओडिशा में पिकअप वैन पलटी, 10 लोगों की मौत, 15 लोग घायल

कोरापुट (ओडिशा), 31 जनवरी ओडिशा के कोरापुट जिले में रविवार को एक पिकअप वैन के पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना कोटपड थाना क्षेत्र के मुर्ताहांडी में हुई है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब करीब 30 लोग पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य से एक रिश्तेदार के मातम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे।

कोरापुट के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली ने बताया कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 15 घायलों को कोटपड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में से 10 लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pickup van overturns in Odisha, 10 dead, 15 injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे