लाइव न्यूज़ :

एलोपैथी के खिलाफ रामदेव के बयानों को लेकर चिकित्सक संघों ने याचिका दाखिल की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी के बीच एलोपैथी के खिलाफ बाबा रामदेव के बयानों से सार्वजनिक अशांति और दुष्प्रचार होने के आरोपों की सात चिकित्सक संघों की याचिका पर 19 जुलाई को सुनवाई करेगा।

न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर ने चिकित्सक संघों के वकील को निर्देश दिया कि कथित दुष्प्रचार से संबंधित वीडियो प्रस्तुत करें।

याचिकाकर्ता संघों में ऋषिकेश, पटना और भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तीन रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के चिकित्सकों का संघ आदि शामिल हैं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं कपिल सिब्बल, अखिल सिब्बल और वकील हर्षवर्धन कोटला ने चिकित्सक संघों का पक्ष रखा।

याचिकाओं में आरोप हैं कि रामदेव जनता को गुमराह कर रहे हैं और दुष्प्रचार कर रहे हैं कि कोविड-19 से ग्रस्त अनेक लोगों की मृत्यु के लिए एलोपैथी चिकित्सा पद्धति जिम्मेदार है।

याचिका में चिकित्सक संघों ने कहा है कि रामदेव एलोपैथी उपचार और कोविड-19 रोधी टीकों की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर आम जनता के दिमाग में संदेह पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने अनुरोध किया कि अगस्त में कोविड-19 की तीसरी लहर के आने की आशंका को देखते हुए जरूरी हो गया है कि रामदेव के सतत दुष्प्रचार अभियान पर रोक लगाई जाए।

अदालत ने एलोपैथिक दवाओं के खिलाफ रामदेव के बयानों के सिलसिले में तीन जून को दिल्ली चिकित्सक संघ की याचिकाओं पर समन जारी किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो